Kanpur News: सपा कार्यालय में मनाया कांशीराम का परिनिर्वाण दिवस
कानपुर, अक्टूबर 9 -- Kanpur News: कानपुर। बसपा संस्थापक कांशीराम का परिनिर्वाण दिवस शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के नवीन मार्केट स्थित पार्टी कार्यालय में मनाया गया। विचार गोष्ठी और श्रद्धांजलि सभा में नगर अध्यक्ष फजल महमूद ने कहा कि कांशीराम ने दलितों, पिछड़ों और वंचित वर्गों को एकजुट कर सामाजिक बदलाव की लड़ाई को नई दिशा दी। उनका नारा 'जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी' आज भी वंचितों के अधिकार और सम्मान की लड़ाई में महत्वपूर्ण है। कांशीराम ने बामसेफ और डीएस-4 के माध्यम से कर्मचारियों, युवाओं और समाज के वंचित तबकों को संगठित किया। सामाजिक न्याय के लिए उनका संघर्ष आज भी प्रासंगिक है। बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर, डॉ. राममनोहर लोहिया और कांशीराम के विचार समानता, सम्मान और अधिकारों की लड़ाई को मजबूती देते हैं। यह भी पढ़ें- Gaurig...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.