कानपुर, अक्टूबर 4 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। पूर्व घोषित आंदोलन के तहत रविवार को पार्टी कार्यालय में एकत्र होकर बैठक करने के बाद सपाई नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां सपाइयों ने पुलिस की घेराबंदी को ध्वस्त करते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला आग के हवाले कर दिया। जबकि सुबह से ही सक्रिय रही पुलिस ने रूरा, झींझक व रसूलाबाद में कई सपाइयों को उनके घरों में ही नजरबंद रखा। पार्टी हाई कमान के निर्देश पर पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत सपा जिलाध्यक्ष अरुण यादव उर्फ बबलू यादव की अगुृवाई में माती स्थित पार्टी कार्यालय में एकत्र हुए सपाइयों ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर चुनावों में धांधली कराने व पक्षपात का आरोप लगा उनके इस्तीफे की मांग की। इसके बाद सपाई नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचे। यहां अकबरपुर क...