कानपुर, अक्टूबर 26 -- Kanpur News: फोटो - तीन साल का मासूम खेलते-खेलते पहुंचा था पास के धुलाई सेंटर - डेढ़ घंटे बाद मिला शव, कुछ घंटे पहले ही मामा के घर से आया था

धुलाई सेंटर के टैंक में मिला बच्चे का शव चकेरी। सनिगवां के बंबा इलाके में सोमवार देर शाम तीन साल के बच्चे की धुलाई सेंटर के पानी भरे टैंक में गिरकर मौत हो गई। वह खेलते-खेलते घर से करीब 30 मीटर दूर धुलाई सेंटर पहुंच गया था। करीब डेढ़ घंटे की तलाश के बाद उसका शव पांच फीट गहरे टैंक में उतराता मिला।

परिजनों ने कार्रवाई से किया इनकार बंबा इलाके में रहने वाला मो. रफीक मजदूरी करता है। परिवार में पत्नी सहाना और तीन बेटे गुफरान, कुर्बान व तीन वर्षीय निहाल था। रफीक ने बताया कि सोमवार देर शाम को निहाल अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। काफी देर तक निहाल घर नहीं लौटा तो उसकी तलाश शुरू की गई। ...