कानपुर, नवम्बर 5 -- Kanpur News: कानपुर। हनुमंत विहार में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपित चालक की तलाश शुरू की। नौबस्ता के लवकुश विहार निवासी 44 वर्षीय अनिल पांडेय एक कंपनी में सेल्स मार्केटिंग का काम करते थे। परिवार में पत्नी रीना और दो बच्चे है। परिजन ने बताया कि वह बुधवार को कानपुर देहात काम के सिलसिले से गए थे। जहां से लौटते वक्त नौबस्ता रैम्प के पास तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। आरोपित चालक ने भागने के प्रयास में उन पर पहिया चढ़ा दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें हैलट अस्पताल भेजा, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- Kanpur News: सचेंडी में ट्रक ने मजदूर को रौंदा, मौत हनुमंत विहार थाना प्रभारी ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे फुटेज देखकर चालक की तलाश की जा रही है।...