Kanpur News: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत
कानपुर, जुलाई 30 -- Kanpur News: कानपुर देहात। झींझक से दवा लेकर वापस सहायल औरैया जा रहा बाइक सवार बुधवार देर रात कंचौसी- झींझक मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके परिजनों को सूचना देकर पुलिस ने उसे उपचार के लिए सीएचसी झींझक भेजा। वहां से रेफर होकर मेडिकल कालेज अकबरपुर आते समय उसने दम तोड दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन शुरू की है। सहायल औरैया का रहने वाला 45 वर्षीय अरविंद पुत्र मान सिंह बुधवार शाम को घर से दवा लेने के लिए झींझक जाने की बात कहकर निकला था। देर रात वापस जाते समय झींझक कंचौसी मार्ग पर वह अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। यह भी पढ़ें- Kannauj News: बेकाबू वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके परिजनों को जानकारी देने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.