कानपुर, अक्टूबर 5 -- Kanpur News: कानपुर, संवाददाता। पनकी गैस प्लांट के सामने हाईवे पर हादसे में घायल 18 वर्षीय आशीष सोनकर की मौत हो गई। वह अपने साथी 21 वर्षीय आदित्य राठौर के साथ रविवार शाम को सोलर पैनल लगाकर लौट रहे थे। रास्ते में स्पोर्ट्स बाइक डिवाइडर से टकराने के कारण आदित्य की मौत हो गई थी। हनुमंत विहार निवासी आशीष सोनकर के परिवार में मां सुनीता, छोटा भाई मनीष और तीन बहन है। परिजनों ने बताया कि रविवार को वह मछरिया निवासी साथी 21 वर्षीय आदित्य राठौर के साथ सोलर पैनल लगाने सचेंडी की तरफ गया था। जहां से लौटते वक्त पनकी गैस प्लांट के पास उनकी स्पोर्ट्स बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई थी। हादसे में आदित्य की मौत हो गई थी, जबकि आशीष की हालत गंभीर होने के कारण निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। सोमवार सुबह उनकी उपचार के दौरान मौत हो ...