Kanpur News: सड़क पार कर रहे युवक को लोडर से मारी टक्कर
कानपुर, अगस्त 25 -- Kanpur News: चकेरी। हरजिंदर नगर फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार लोडर ने सड़क पार कर रहे युवक को टक्कर मार दी। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस और परिजनों ने युवक को इलाज के लिए प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। उन्नाव के सोहरामऊ निवासी 30 वर्षीय अखिलेश पाल दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। मंगलवार दोपहर वह अपनी बहन मधुपाल का ऑपरेशन होने के बाद उसे देखने के लिए कानपुर आए थे। अखिलेश फ्लाईओवर पर नौबस्ता जाने के लिए दूसरी लेन मे सड़क पार करके जा रहे थे। तभी सामने से आ रहे लोडर ने उन्हें टक्कर मार दी। पुलिस ने घायल अखिलेश को इलाज के लिए कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से परिजन उनको निजी अस्पताल ले गए। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि चालक को लोडर समेत पकड़ लिया है। तहरीर के आधार पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.