Kanpur News: सड़क खुदाई को लेकर हंगामा, मानकों की अनदेखी
कानपुर, अक्टूबर 23 -- Kanpur News: चकेरी। मंगला विहार प्रथम में शुक्रवार को सड़क खुदाई को लेकर क्षेत्रीय लोगों ने हंगामा किया। लोगों का आरोप है कि दशहरे से पहले आधी सड़क खोदकर छोड़ दी गई थी। अब पूरी गली की खुदाई की जा रही है, जिससे त्योहार पर आवागमन में परेशानी हो रही है। लोगों का कहना है कि गली में पहले से नाली बनी है, फिर भी दोबारा निर्माण के लिए खुदाई की जा रही है। वार्ड 47 के पार्षद निर्देश सिंह चौहान ने बताया कि पूरी गली में तोड़फोड़ हुई है। जल्द सड़क बनवाई जाएगी। विरोध के बाद मामला शांत हो गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.