Kanpur News: सड़क और सीवर की समस्या दूर करने को सौंपा पत्र
कानपुर, अगस्त 18 -- Kanpur News: कानपुर। कैंटोनमेंट बोर्ड के वार्ड नंबर-5 की फेथफुलगंज स्थित दुर्गा मंदिर के पीछे इलाके की सड़क और सीवर की समस्याओं को लेकर जनता ने कैंट से सपा विधायक मोहम्मद हसन रूमी को ज्ञापन दिया। रूमी ने आमजनों को आश्वस्त किया है कि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान कराया जाएगा। रूमी ने बताया कि सीसी रोड के निर्माण का काम शुरू कराया जाएगा। इसके अलावा आगामी कैंटोनमेंट बोर्ड की बैठक में सीवर लाइन को दुरुस्त कराने और पेयजल पाइपलाइन के विस्तार का मुद्दा प्रमुखता से उठाया जाएगा। यहां समाचार पत्र विक्रेता संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र यादव, पवन यादव, सत्य प्रकाश यादव, अजय यादव, बीटू भाई, गुड्डू, दुर्गेश यादव, जावेद अंसारी, जितेंद्र शर्मा, जयदीप, अंकित, अभिषेक,अमन, शिवम्,जय यादव रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.