Kanpur News: सच सामने लाना ही पत्रकारिता का असली धर्म : आलोक
कानपुर, अक्टूबर 26 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की ओर से गणेश शंकर विद्यार्थी की जयंती पर एक संगोष्ठी का आयोजन हुआ। इसका विषय ''समकालीन समय में निर्भीक पत्रकारिता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व'' रहा। शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार एवं पद्मश्री आलोक मेहता व विभागाध्यक्ष डॉ. दिवाकर अवस्थी ने किया। आलोक मेहता ने गणेश शंकर विद्यार्थी के जीवन-मूल्यों को याद किया। कहा, सच को सामने लाना ही पत्रकारिता का असली धर्म है। उन्होंने बिहार के बहुचर्चित चारा घोटाले के दौरान किए गए अपने इनवेस्टिगेटिव कवरेज को भी साझा किया। किस प्रकार ताकतवर राजनेताओं और शीर्ष अधिकारियों की संलिप्तता से जुड़े पुख्ता दस्तावेजों को जुटाना और उन्हें उजागर करना कितना जोखिम भरा काम था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.