कानपुर, जुलाई 15 -- Kanpur News: सचेंडी। सचेंडी के सुरार गांव में बुधवार देर शाम राजमिस्त्री उमेश ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बेटे दीपक ने बताया कि, पिता शराब पीने के आदी थे। बुधवार को काम पर भी नहीं गए थे। सुबह शराब पीने के बाद वह घर पर ही थे, जबकि परिवार के अन्य लोग खेत गए थे। शाम को घर लौटने पर मां उमा देवी ने कमरे में रोशनदान से दुपट्टे के सहारे उमेश का शव लटका देखा। सचेंडी पुलिस ने बताया कि युवक के आत्महत्या करने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। यह भी पढ़ें- Dumka News: फांसी लगाकर व्यक्ति ने की आत्महत्या

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...