Kanpur News: सचेंडी में युवक ने फांसी लगाकर दी जान
कानपुर, सितम्बर 6 -- Kanpur News: सचेंडी। बिनौर गांव में खेत से घर लौटकर आए युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बेटे के शव को फंदे से झूलता देख मां चीख पड़ी। पुलिस ने मामले की जांच कर शव पोस्टमार्टम भिजवाया। बिनौर गांव निवासी अरुण सिंह चंदेल ने बताया कि वह मां और पांच भाइयों के साथ रहते हैं। जबकि, परिवार खेती-किसानी करता है। पांच भाइयों में चौथे नंबर का 26 वर्षीय कुलदीप सिंह रविवार दोपहर खेत से काम कर घर लौटा और फिर कमरे चला गया। इस बीच कुलदीप ने टिनशेड में लगी एंगेल से रस्सी के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के वक्त मां घर पर अकेली थी। सचेंडी इंस्पेक्टर दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि युवक के सुसाइड का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.