Kanpur News: सचेंडी में बुजुर्ग का शव मिलने से हड़कंप
कानपुर, अक्टूबर 5 -- Kanpur News: कानपुर। सचेंडी थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह सड़क किनारे खंती में बुजुर्ग का शव मिलने से हड़कंप मच गया। भिसार से पकरी गांव की ओर जाने वाले मार्ग पर गांव के बाहर ग्रामीणों ने खंती में शव पड़ा देखा। सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगों ने मृतक की पहचान केशव शुक्ला (55) पुत्र स्वर्गीय जगदीश शुक्ला के रूप में की। इसके बाद परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मृतक के छोटे भाई राजन शुक्ला ने बताया कि दो भाइयों में केशव बड़े थे और उनका विवाह नहीं हुआ था ,दो अक्टूबर से घर नहीं आया था, वह अक्सर शराब का सेवन करते थे और कई बार घर नहीं आते थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए मॉर्चरी भेज दिया। वही सचेंडी इंस्पेक्टर दीन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.