कानपुर, नवम्बर 5 -- Kanpur News: कानपुर। सचेंडी में हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक रोड पार कर रहे मजदूर को रौंदते हुए निकल गया। इससे मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की। नौबस्ता के संजय नगर निवासी 41 वर्षीय अतुल कुमार मजदूर थे। परिवार में पत्नी तन्नू गौतम, मां है। बड़े भाई मुकेश ने बताया कि अतुल चकरपुर मंडी में पल्लेदारी करता था। बुधवार को हाईवे पार करते वक्त एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक भागने के प्रयास में पहिया चढ़ाकर भाग निकला, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सचेंडी थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपित चालक की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...