कानपुर, अक्टूबर 24 -- Kanpur News: रूरा, संवाददाता। सहकारी समितियों में तैनात सचिवों की हड़ताल और धरना प्रदर्शन के चलते क्षेत्र की समितियों पर ताला लटका हुआ है। इससे पिछले तीन दिनों से किसानों को खाद नहीं मिल पा रही है। रबी की फसलों की बुवाई और कृषि कार्यों के बीच खाद के लिए परेशान किसानों को समितियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। वहीं, समितियों पर खाद वितरण बंद होने से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। क्षेत्र की सहकारी समितियों के माध्यम से किसान खाद प्राप्त करते हैं। लेकिन सचिवों के लखनऊ में धरना प्रदर्शन करने के कारण समितियों का कामकाज प्रभावित हो रहा है। यह भी पढ़ें- Chitrakoot News: सचिवों की हड़ताल किसानों की बनी मुसीबत, खाद मिलना चुनौती समितियों पर ताला बंद होने से किसान खाद लेने के लिए पहुंच रहे हैं, लेकिन उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा ह...