Kanpur News: संस्थापक दिवस पर छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर मन मोहा
कानपुर, अगस्त 19 -- Kanpur News: सरसौल। महाराजपुर स्थित सेठ राजाराम लक्ष्मी नारायण कुक्कू बालिका इंटर कॉलेज में बुधवार को संस्थापक दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थापक सेठ राजाराम व लक्ष्मी नारायण की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर किया गया। छात्राओं ने देशभक्ति गीत, नृत्य व नाटक प्रस्तुत किए। प्रबंधक अनूप कुमार गुप्ता ने शिक्षा के साथ संस्कारों पर जोर दिया। कन्या पूजन के बाद कन्या भोज का भी आयोजन हुआ। इस दौरान विष्णु गुप्ता, प्रिया गुप्ता, राधा सिंह, रागनी सचान, प्रकाश कुशवाहा, अंकित गुप्ता व अभिभावक मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.