कानपुर, सितम्बर 15 -- Kanpur News: रसूलाबाद। सोमवार को रसूलाबाद ब्लाक सभागार में संयुक्त विकास आयुक्त प्रवीण कुमार ने पंचायत सचिवों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि गांव में ज्यादा संख्या में लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया जाए। सचिव व रोजगार सेवक इसके लिए काम ईमानदारी से करें। मालपुरवा व मकरंदपुर गांव जाकर उन्होंने जाब कार्ड धारकों से बात की।बीडीओ विपुल विक्रम सिंह सहित अन्य सचिव मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...