Kanpur News: संदिग्ध हालात में युवती लापता, अपहरण का मुकदमा
कानपुर, अगस्त 14 -- Kanpur News: चकेरी। कैंट में एक महिला ने आरोप लगाया है कि उनकी 22 वर्षीय बेटी को एक युवक अपने साथ ले गया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर आरोपित समेत युवती की तलाश शुरू कर दी है। कैंट के लालकुर्ती निवासी महिला के अनुसार उनकी 22 वर्षीय बेटी को बीते बुधवार से घर से बिना बताए कहीं चली गई है। उसकी तलाश के दौरान जानकारी मिली कि बेटी को आरोपित ओमपुरवा लालबंगला निवासी वाशु राजपूत बहला फुसला कर कहीं ले गया है। जिसके बाद पीड़िता ने कैंट थाने में शिकायत की। थाना प्रभारी अरविंद राय ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर युवती समेत आरोपित की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.