Kanpur News: संदिग्ध हालात में मिठाई कारीगर की मौत
कानपुर, जुलाई 22 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। सिकंदरा थाना क्षेत्र के रसधान कस्बे में मिठाई की दुकान पर काम करने वाले सहार औरैया के एक कारीगर की अचानक हालत बिगड़ गई। उसको गंभीर हालत में मेडिकल कालेज अकबरपुर लाया गया। यहां इमरजेंसी ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन शुरू की है।ग्राम सिरसानी थाना सहार औरैया का रहने वाला 24 साल का मोनू कुमार पुत्र राजेश सिकंदरा थाना क्षेत्र के रसधान कस्बे में मयंक पुत्र ललति कुमार की मिठाई की दुकान में कारीगर था। मंगलवार शाम को उसकी अचानक हालत बिगड़ गई। इस पर उसके परिजनों को सूचना देने के बाद मयंक उसको गंभीर हालत में मेडिकल कालेज अकबरपुर लाया। यहां इमरजेंसी ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद उसको मृत घोषित कर दिया। औरैया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.