Kanpur News: संदिग्ध परिस्थितियों में मजदूर की मौत
कानपुर, अगस्त 12 -- Kanpur News: सचेंडी। सचेंडी के गढ़ी भीमसेन निवासी 50 वर्षीय संतोष दिवाकर उर्फ छोटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम प्रक्रिया के लिए भेजा। संतोष दिवाकर राजमिस्त्री का काम करते थे। परिजन ने बताया कि वह शराब के लती थे। काफी समय से वह बीमार चल रहे थे। बुधवार रात को घर लौटते वक्त वह अचानक सड़क पर गिर पड़े। पुलिस ने उन्हें अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं चर्चा रही कि बुधवार शाम को गांव में एक शख्स और महिला ने उनके साथ मारपीट की थी। जिसके बाद वह पुलिस से शिकायत करने जा रहे थे। रास्ते में उनकी मौत हो गई। थाना प्रभारी दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार पेट की बीमारी के कारण उनकी मौत हुई है। फिलहाल मारपीट की घटना की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.