कानपुर, नवम्बर 14 -- Kanpur News: कानपुर। संतों के सानिध्य और उनके बताए मार्गों पर चलकर मनुष्य अपने जीवन को सार्थक बना सकता है। यह बातें श्री जयराम दास जी महाराज ने कहीं। शनिवार को एनआरआई हाइट्स परिसर में आयोजत श्रीमद् भागवत कथा में कहीं। कथा का रसपान कराते हुए उन्होंने भक्तों की श्रद्धा, समर्पण एवं संतों के जीवन की महिमा का बखान किया। भक्तों के जीवन प्रसंगों में उनकी अटूट श्रद्धा, भक्ति और भगवान के प्रति समर्पण के बारे में बताया। एनआरआई हाइट्स के मंदिर प्रांगण में 13 नवंबर से कथा चल रही है। 19 नवंबर तक कथा का रसपान व्यास जी महाराज कराएंगे। कथा के क्रम में श्री जयराम दास जी महाराज ने कहा कि सच्ची भक्ति केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रेम, सेवा, विनम्रता और मानव कल्याण की भावना ही भक्ति का वास्तविक स्वरूप है। कथा में लगभग 300 श्रद्...