कानपुर, अक्टूबर 12 -- Kanpur News: कानपुर। दादा देवी दत्त अग्निहोत्री स्मारक समिति ने डिप्टी का पड़ाव में दादा जी के सहयोगी डॉ. राम मनोहर लोहिया को याद किया। राजकुमार अग्निहोत्री ने कहा कि डॉ. लोहिया स्वतंत्रता आंदोलन और गोवा मुक्ति संग्राम के अप्रतिम योद्धा रहे। वह कभी झुके नहीं, कभी डरे नहीं। हिन्दू बनाम हिन्दू में उन्होंने जातीय असमानता के गठजोड़ को भी चिन्हित किया। दल बदलुओं को टिकट न देने की बात कही। लोहिया जी के राजनीतिक दर्शन के पुनर्पाठ की जरूरत है। गोष्ठी में प्रताप साहनी, देव कबीर, देवेंद्र श्रीवास्तव, अनूप कटियार, अतुल कटियार, उमा प्रसाद मिश्र, नरेंद्र निषाद, कमलेश, देवराज, अनिल वर्मा, शुभम सैनी, सुनील सैनी, सुनील यादव, नीरज यादव, बुध सिंह और अरविंद गुप्ता ने भी विचार रखे। यह भी पढ़ें- Bhadoni News: सपाजनों ने मनाई डॉ. राम मनोह...