कानपुर, अक्टूबर 23 -- Kanpur News: कानपुर। विधानसभा चुनाव की तैयारियों को गति देने के लिए नगर कांग्रेस ने व्यापक रणनीति बनाई है। 24 अक्टूबर से 1 नवंबर तक बैठक और पदयात्राओं के जरिए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा। अध्यक्ष पवन गुप्ता ने बताया कि शनिवार को वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों की बैठक होगी। 26 और 27 अक्टूबर को सीसामऊ और आर्यनगर क्षेत्रों में पदयात्राएं निकाली जाएंगी। 28 अक्टूबर को विभिन्न वार्डों में पदयात्रा होगी। 30 अक्टूबर को चुनाव आयोग के विरोध में पदयात्राएं निकाली जाएंगी। वहीं, 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली होगी। यह भी पढ़ें- Meerut News: दिल्ली रैली में मेरठ से जाएंगे कांग्रेसी, तैयारियों को दिया अंतिम रूप यह भी पढ़ें- रैली की तैयारियों को लेकर प्रस्तावित इंडिया गठबंधन की बैठक स्थगित

हिंदी हिन्दुस्तान...