कानपुर, सितम्बर 29 -- Kanpur News: कानपुर। पटाखा बाजार को लेकर मंगलवार को पुलिस आयुक्त सभागार में कारोबारियों की बैठक हुई। इस बार संख्या बढ़ने की संभावना पर तय हुआ कि दूसरी जगह देखी जाएगी। यदि जगह का निर्धारण नहीं हो सका तो फिर पहले आओ पहले पाओ के आधार पर लाइसेंस जारी किए जाएंगे। समय बढ़ाने की मांग को लेकर भी पटाखा कारोबारियों ने आग्रह किया तो अधिकारियों ने कहा कि विचार किया जाएगा। दीपावली के त्योहार को देखते हुए पटाखा बाजार के लिए स्थान, भंडारण और लाइसेंस को लेकर आयुक्त सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पटाखा के थोक विक्रेता शामिल हुए। कारोबारियों ने इस बार संख्या बढ़ने पर अधिक लाइसेंस जारी किए जाने और बाजार के लिए बड़ी जगह देने की बात कही। जिस पर अधिकारियों ने आश्वासन दिया। इसके साथ ही लाइसेंस देर से जारी होने और भंडारण के लिए...