कानपुर, अक्टूबर 11 -- Kanpur News: कानपुर। प्रमुख संवाददाता छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में महान गणितज्ञ प्रो. हरीश चंद्र की 103वीं जयंती पर चल रही तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला में रविवार को विशेषज्ञों ने छात्रों को गणितीय अवधारणाओं की बारीकियां समझाने के साथ शोध के लिए प्रेरित किया। इसका विषय 'हरीश चंद्र की विरासत: गणित एवं भौतिकी का उत्सव' रहा। हरीश चंद्र रिसर्च इंस्टीट्यूट, प्रयागराज के प्रो. आर थंगादुरई ने 'हाउ टू डिस्टिंग्विश रियल नंबर्स यूजिंग डेसीमल एक्सपेंशन' विषय पर जानकारी दी। उन्होंने दशमलव प्रसार के माध्यम से वास्तविक संख्याओं की प्रकृति और उनके बीच अंतर स्पष्ट किया। तार्किक तरीके से प्रस्तुत व्याख्यान से छात्रों और शोधार्थियों को गणितीय अवधारणाओं को गहराई से समझने का अवसर मिला। यह भी पढ़ें- Prayagraj N...