Kanpur News: श्री झूलेलाल चालिहा जागरूकता रैली निकाली
कानपुर, जुलाई 12 -- Kanpur News: कानपुर। श्री झूलेलाल के भक्तों ने गुजैनी झूलेलाल मंदिर से रविवार को सुबह चालिहा साहब जागरूकता वाहन रैली निकाली। एमएलसी अरुण पाठक ने पौधरोपण कर रैली को रवाना किया। वाहन रैली का कई स्थानों पर स्वागत किया गया। महामंत्री राजकुमार बजाज ने बताया कि 21 जुलाई को मंदिर परिसर में स्वास्थ्य परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। रैली के बाद श्रद्धालु भक्तों के लिए भंडार किया गया। यहां मनीष गोकलानी, रमेश आहूजा, अशोक भाटिया, रमेश सिहवानी, सतीश रोचलानी, टीकमदास किशोर, राजकुमार बजाज, श्याम लाल मूलचंदानी, लक्ष्मण दास बलराम कटारिया, दिनेश कटारिया मौजूद रहे। अध्यक्ष डॉ आलोक मिश्रा ने रैली में शामिल लोगों का माला पहनाकर स्वागत किया। यह भी पढ़ें- Kanpur News: श्री झूलेलाल महोत्सव 16 जुलाई से मनाएंगे
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.