कानपुर, अगस्त 12 -- Kanpur News: सरवनखेड़ा संवाददाता। रनियां थाना क्षेत्र के बिलई गांव स्थित श्रीरामजानकी मंदिर से सोने चांदी के लाखों कीमत के भगवान के आभूषण व लॉकर में रखे दान के करीब सात लाख रुपये चोरी हो गए। बुधवार को जानकारी होने पर मंदिर के महंत ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। इसके बाद पुलिस ने घटना की छानबीन के साथ संदिग्ध चोरों की तलाश शुरू की है। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: मंदिर से घंटा और मूर्ति चोरी, मुकदमा दर्जचोरी की जानकारी बिलई गांव के श्री राम जानकी मंदिर के बड़े महंत मनमोहनदास के अस्वस्थ होने पर छोटे महंत रामदास ने उनके शिष्य रहे रेउना कानपुर नगर के रहने वाले युवराज सिंह के साथ उनको अस्पताल ले गए थे। वहां से मंदिर की देखरेख के लिए युवराज को वापस भेज दिया गया था। लेकिन वह मंदिर में एक दो दिन रुकने के बाद घर चला...