Kanpur News: श्रीराम का राज्याभिषेक होते ही बरसे पुष्प
कानपुर, अक्टूबर 23 -- Kanpur News: कानपुर। श्री रामलीला कमेटी चंद्रिका देवी की ओर से रामलीला प्रांगण में भगवान राम के राज्याभिषेक का भव्य आयोजन हुआ। नंदीग्राम से भरत और शत्रुघ्न के साथ अयोध्या पहुंचे भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण का स्वागत किया गया। गुरु वशिष्ठ के आदेश पर समस्त तीर्थों और नदियों के पवित्र जल से भगवान राम का अभिषेक किया गया। इसके बाद गुरु वशिष्ठ ने भगवान राम को मुकुट पहनाकर तिलक किया। माता कौशल्या सहित अन्य रानियों, ऋषि-मुनियों और विप्रजनों ने भी तिलक कर आशीर्वाद दिया। सुनीत त्रिपाठी, आकर्ष बाजपेई, पीयूष शरण गर्ग, विकास बाजपेई, विनीत त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Kausambi News: दारानगर की ऐतिहासिक रामलीला में भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक यह भी पढ़ें- Mainpuri News: राम राज्याभिषेक होते ही आसमान में बिखेरी आतिशबाजी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.