Kanpur News: श्रीराम कांस्ट्रक्शन ही बनाएगी सीसामऊ नाले की ढही दीवार
कानपुर, जुलाई 11 -- Kanpur News: कानपुर, मुख्य संवाददाता। काली सूची में डाले जाने के बाद भी श्रीराम कांस्ट्रक्शन कंपनी को ही सीसामऊ नाले की ढही दीवार बनानी होगी। नगर निगम और कंपनी के बीच हुए एग्रीमेंट का पालन करना होगा। अगर फर्म ने ऐसा नहीं किया तो जमानत राशि भी जब्त हो जाएगी। नगर निगम ने कंपनी से कहा है कि जहां दीवार ढही है वहां सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग लगा दे। तीन माह पहले ही बनाकर तैयार की गई इस दीवार के ढहने के बाद कई सवाल एक साथ खड़े हो गए हैं। नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय के निर्देश पर एचबीटीयू को इसकी जांच सौंपी गई है। हालांकि अभी तक एचबीटीयू ने जांच शुरू नहीं की है। उसे इस दीवार की नई डिजाइन भी तैयार करने का जिम्मा सौंपा गया है। साथ ही इसकी रिपोर्ट मांगी गई है कि दीवार बनाने में गुणवत्ता का कितना ख्याल रखा गया था और इसके ढहने की क्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.