कानपुर, सितम्बर 7 -- Kanpur News: कानपुर। श्री राधा कृष्ण मंदिर (जेके मंदिर) में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव 2026 के पांचवें दिन सोमवार को गोवर्धन पर्वत लीला, कंस वध एवं श्रीकृष्ण राज्याभिषेक थीम पर भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हुए। इस मौके पर मंदिर को रंग-बिरंगी झालरों और सुंदर फूलों से सजाया गया। कलाकुंज ग्रुप और रिदम ग्रुप ने अपनी भावपूर्ण प्रस्तुति से श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। जुहारी देवी गर्ल्स पीजी कॉलेज के संगीत विभाग की छात्राओं ने समूह गायन प्रस्तुत किया। अमृता कथक ग्रुप की मनमोहक प्रस्तुति से समापन हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...