Kanpur News: श्रमिक समाज कल्याण संघ ने किया धरना-प्रदर्शन
कानपुर, सितम्बर 29 -- Kanpur News: कानपुर। दस सूत्री मांगों को लेकर परिवहन निगम के श्रमिक समाज कल्याण संघ के पदाधिकारियों ने क्षेत्रीय कार्यालय परिसर में धरना दे प्रदर्शन किया। कहा कि अभी भी प्रबंधन ने मांगें न मानी तो आरपार की जंग छेड़ी जाएगी। एमडी को संबोधित मांगपत्र अफसरों को दिया। प्रदेश अध्यक्ष एमएल कुरील और क्षेत्रीय अध्यक्ष गजराज सिंह ने कहा कि 547 पद स्वीकृति है पर भर्ती नहीं हो रही है। बकाया महंगाई भत्ते का भुगतान दीवाली के पहले हो। संविदा कर्मियों को भी रिटायरमेंट के बाद ग्रेच्युटी का लाभ दिया जाए। इनके सहित दस मांगों को पूरा किया जाए। यहां रामराज विश्वकर्मा, संदीप दुबे, संदीप पाठक, दिव्यांश तिवारी, मुख्तार अली,उमेश चंद्र रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.