कानपुर, अक्टूबर 8 -- Kanpur News: कानपुर। सेवा संकल्प अभियान के क्रम में अपर श्रमायुक्त कार्यालय ने बुधवार को हितलाभ वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान 77 लाभार्थी श्रमिकों और उनके आश्रितों को मुख्य अतिथि अभिनव जे जैन और अपर श्रमायुक्त शमीम अख्तर ने एक करोड़ 71 लाख 21 हजार 672 रुपये वितरित किए। इससे पूर्व मुख्य अतिथि ने श्रमिकों को जागरूक करने के लिए रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सेवा संकल्प अभियान के दौरान अपर श्रमायुक्त परिक्षेत्र कार्यालय में पंजीकरण और नवीनीकरण के लिए शिविर का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम में उप्र भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड से संचालित कन्या विवाह सहायता योजना, निर्माण कामगार मृत्यु दिव्यांगता सहायता योजना, मातृत्व शिशु व बालिका मदद योजना एवं कर्मचारी क्षतिपूर्ति अधिनियम के लाभार्थियों को ह...