कानपुर, अक्टूबर 6 -- Kanpur News: चकेरी। श्याम नगर में एक युवक ने गर्भवती पत्नी के साथ विवाद कर फांसी लगाकर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। श्यामनगर के आदर्श विहार निवासी नफीस खान इंटरनेट केबल ऑपरेटिंग का काम करते हैं। परिवार में पत्नी शहनाज और चार बेटे 27 वर्षीय सुहैल, सलमान, मोहसिन और वसीम हैं। सुहैल अपने पिता के साथ ही काम करता था। उसके बड़े भाई सलमान ने बताया कि सुहैल और सुजातगंज निवासी गुलफ्शा करीब 11 माह पहले प्रेम विवाह किया था। गुलफ्शा पांच माह की गर्भवती है। परिजनों ने बताया कि सोमवार की रात को सुहैल और उसकी पत्नी गुलफ्शा के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी के बाद सुहैल तनाव में कमरे में चला गया और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। इसके बाद उसने दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली। म...