Kanpur News: शॉर्ट सर्किट से जूता फैक्ट्री में लगी आग, लाखों का नुकसान
कानपुर, सितम्बर 26 -- Kanpur News: चकेरी। जाजमऊ के अशरफाबाद में शनिवार सुबह जूता फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। मेस्टन रोड निवासी महबूब इलाही की अशरफाबाद में जूता फैक्ट्री है। शनिवार सुबह फैक्ट्री से उठती आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। फैक्ट्री के भीतर बड़ी मात्रा में ज्वलनशील सामान होने के कारण आग तेजी से फैलती रही। दमकल की दो गाड़ियों ने डेढ़ से दो घण्टे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जाजमऊ फायर अधिकारी राहुल नंदन के मुताबिक शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट सामने आ रही है। नुकसान का आकलन किया जा रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.