Kanpur News: शिव मंदिर के आसपास जलभराव, जलाभिषेक करने वाले भक्तों में नाराजगी
कानपुर, अगस्त 9 -- Kanpur News: रसूलाबाद, संवाददाता। रसूलाबाद नगर पंचायत के सुभाष नगर वार्ड स्थित शिव मंदिर परिसर में जलभराव से भक्त जलाभिषेक से वंचित रह रहे हैं। कीचड़ व गंदा पानी भरा होने से लोगों में खासी नाराजगी है। सावन माह में शिव मंदिरों के आसपास साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। मंदिर जाने वाले रास्तों पर भी इंतजाम चाक चौबंद करने के दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं लेकिन उसके बाद भी नगर पंचायतों में जिम्मेदार अफसर लापरवाही बरत रहे हैं। रसूलाबाद नगर पंचायत के सुभाष नगर वार्ड में शिव मंदिर स्थित है। मंदिर में रोजाना भक्त जलाभिषेक करने पहुंचते हैं लेकिन मंदिर परिसर में कीचड़ व गंदा पानी भरा हुआ है। मंदिर के बगल में तालाब ओवरफ्लो होने से जलभराव हो गया है। आगे नाला में जलनिकास सही ढंग से नहीं हो पा रहा है। मोहल्ले के रामशं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.