कानपुर, अक्टूबर 3 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। अकबरपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 156 वां शुभारंभ सात अक्टूबर को शिव बारात से होगा। शनिवार को अकबरपुर की रामलीला समिति ने आयोजन कार्यक्रमों के साथ मेले की सुविधा और सुरक्षा की भी जानकारी दी। रामलीला के आयोजन में कवि सम्मेलन, भगवती जागरण, खाटू श्याम जागरण और पंाच स्थानों पर रामलीला का मंचन आकर्षण होगा। यह भी पढ़ें- Shamli News: धूमधाम से निकली शिव बारात शोभायात्रासुरक्षा उपाय जनकपुरी मैदान में रामलीला कार्यक्रम के बाबत जानकारी देते हुये समिति के अध्यक्ष रामजी मिश्र ने बताया कि इस बार अयोध्यापुरी से निकलने वाली शिव बारात में पूरे मार्ग पर मैट बिछायी जायेगी। इसके साथ ही धुनष भंग की लीला के पहले ही नगर के मुख्य मार्गों को भव्य तरीके से सजाया जायेगा। लंकापुरी मैदान पर लगने वाले मेले में स...