कानपुर, अगस्त 22 -- Kanpur News: रसूलाबाद,संवाददाता। कलियुग में मोक्ष के लिए शिवपुराण की कथा से उत्तम और कोई साधन नहीं है। शिव की कृपा से ही मानव का कल्याण संभव है। शनिवार को जोत गांव के शिव मंदिर परिसर में शिवपुराण की कथा सुनाते हुए आचार्य ने यह उद्गार व्यक्त किए। इस मौके पर श्रद्धालुओं के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना। रसूलाबाद ब्लॉक के जोत गांव में चल रही शिवपुराण की कथा का आयोजन चल रहा है। शनिवार को वृंदावन से पधारे आचार्य उत्कर्ष शुक्ला ने कथा प्रवचन करते हुए कहा कि इस महापुराण को एकाग्र चित्त होकर सुनने मात्र से कलियुग के प्रभाव से मुक्ति के साथ मानव का कल्याण व मोक्ष की प्राप्ति संभव है। यह भी पढ़ें- असत्य भाषण के दोष से बचाती है एकादश रुद्रावतार कथा उन्होने भगवान शिव की महिमा उनके स्वरूप और भक्त वत्सलता का वर्णन करते हुए कहा कि इस ...