Kanpur News: शिविर में 350 पशुओं का किया गया उपचार
कानपुर, नवम्बर 14 -- Kanpur News: मूसानगर। अमरौधा ब्लॉक की ग्राम पंचायत चपरघटा के मजरा मुसरिया में शनिवार को पशुपालन विभाग की ओर से पं. दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 350 पशुओं का उपचार करने के साथ ही पशुपालकों को उपयोगी जानकारियां भी दी गईं। मुसरिया गांव में आयोजित पशु आरोग्य शिविर का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि विनोद निषाद ने किया। शिविर में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में पशुपालक पहुंचे। उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी नन्दलाल कुशवाहा ने पशुपालकों को गाय-भैंस का कृत्रिम गर्भाधान कराने की सुविधा नजदीकी पशु चिकित्सालय में नि:शुल्क उपलब्ध होने की जानकारी दी। इसके साथ ही पशुओं को पौष्टिक आहार देने, दूध उत्पादन बढ़ाने और पशुओं का बीमा कराने के प्रति जागरूक किया गया। पशु चिकित्सक डॉ. अमिताभ सचान ने पशुपाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.