Kanpur News: शिवाजी स्ट्राइकर्स ने आजाद टाइगर्स को 33 रन से हराया
कानपुर, अक्टूबर 3 -- Kanpur News: कानपुर। प्रमुख संवाददाता कानपुर वाले क्रांतिकारी संगठन की ओर से आयोजित क्रांतिकारी प्रीमियर लीग-4 का आगाज शनिवार को गंगा बैराज स्थित बीसीए मैदान पर हुआ। लीग के पहले मुकाबले में शिवाजी स्ट्राइकर्स ने आजाद टाइगर्स को 33 रन से पराजित कर मुकाबला जीता।
प्रतियोगिता का पहला मैच प्रतियोगिता के पहले मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शिवाजी स्ट्राइकर्स ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 163 रन बनाए। टीम की ओर से मयंक शर्मा ने 34 रन, मोनू सिंह ने 33 रन और शोभित शर्मा ने 25 रन बनाए। गेंदबाजी में देवेंद्र ने चार खिलाड़ियों को अपना शिकार बनाया। रवि यादव और अविनाश सचान को दो-दो सफलता मिली। जवाब में खेलने उतरी आजाद टाइगर्स की टीम 20 ओवर में 130 रन ही बना सकी। अभिनय दीक्षित ने 30 रन और आशीष मिश्रा ने 19 रन बनाए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.