Kanpur News: शिवली कस्बे में नलों से आ रहा गंदा पानी
कानपुर, सितम्बर 28 -- Kanpur News: शिवली। नगर पंचायत की पाइप लाइन से घरों तक पहुंचाए जा रहे पानी में अचानक गंदगी और बदबू आने लगी। कस्बाई लोग नगर पंचायत की पाइप लाइन से होने वाली जलापूर्ति पर निर्भर हैं। घरों में कनेक्शन लेकर उपभोक्ता हर माह पानी का बिल भी अदा करते हैं। बारिश होने के बाद से जलापूर्ति में साफ पानी के बजाय गंदा पानी आने लगा है। कस्बे के लोगों ने नगर प्रशासन के जिम्मेदार लोगों से समस्या दूर कर साफ पानी की जलापूर्ति करने की गुहार लगाई है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: जगह-जगह फटी जल निगम की पाइपलाइन, मटमैले पानी की आपूर्ति
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.