कानपुर, अगस्त 10 -- Kanpur News: कानपुर। कौशलपुरी स्थित सनातन धर्म मंदिर में सनातन साहित्य संगम की चल रही श्री शिव महापुराण कथा के तीसरे दिन सोमवार को आचार्य डॉ. सर्वेश द्विवेदी ने कहा कि शिवरात्रि पर भगवान शिव का पूजन सामान्य दिनों की तुलना में दस गुना अधिक फलदायक होता है। श्रावण मास की शिवरात्रि मंगलवार को पड़ रही है। आचार्य ने कहा कि इसी पवित्र तिथि को भगवान शंकर का दिव्य लिंग प्राकट्य हुआ था। जो भी भक्त इस दिन सच्चे मन से भोलेनाथ की आराधना करता है, उसे शिव जी अपने पुत्र कार्तिकेय के समान स्नेह प्रदान करते हैं। यहां प्रसून चौहान, राम प्रकाश शुक्ला, चित्रा शुक्ला, प्रदीप मिश्रा, राधा मिश्रा, दीपशिखा त्रिवेदी, उमाशंकर त्रिवेदी, मीरा सिंह और विजय पाल सिंह ने व्यासपीठ का पूजन कर आशीर्वाद लिया। यह भी पढ़ें- सावन शिवरात्रि पर कैसे बनाएं पार्...