Kanpur News: शिवनगर बदनी मार्ग से हटाया अतिक्रमण, बनेगी पुलिया
कानपुर, सितम्बर 3 -- Kanpur News: कानपुर। मंधना-बिठूर मार्ग के पास शिवनगर-रामनगर और बदनी गांव को जोड़ने वाले पक्के मार्ग पर गुरुवार को प्रशासन की टीम ने अतिक्रमण हटाकर जलभराव की समस्या को दूर कराया। राजस्व, ब्लॉक और लोक निर्माण विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान मार्ग और उससे संलग्न नाली के दोनों ओर मिले अस्थायी अतिक्रमण को हटाकर कब्जा मुक्त किया गया। अब जल्द पुलिया बनाकर आवागमन को सुचारू किया जाएगा। गंदगी सड़क पर फेंके जाने और जलभराव की शिकायत पर एसडीएम सदर अनुभव सिंह और नायब तहसीलदार सृजन कुमार मौके पर पहुंचे। अभिलेखों की जांच में मार्ग और उससे संलग्न नाली की चौड़ाई करीब 27 फीट पाई गई। मौके पर दोनों तरफ अस्थायी अतिक्रमण मिलने पर उसे तत्काल हटवाकर जल निकासी का रास्ता साफ कराया गया। ग्रामीणों ने अधिकारियों से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.