Kanpur News: शिवधाम मंदिर में 351 कन्याओं का पूजन
कानपुर, अक्टूबर 21 -- Kanpur News: कानपुर। चकेरी के शिवकटरा स्थित शिवधाम मंदिर परिसर में दशहरा के उपलक्ष्य में मंगलवार को विधि-विधान से पूजा-अर्चन कर 351 कन्याओं का पूजन किया गया। कन्याओं को माता रानी का स्वरूप मानकर उनका तिलक किया गया और भोज कराकर प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन में श्रद्धालुओं ने कन्याओं से आशीर्वाद भी लिया। मुख्य अतिथि रहे पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मनोज कुमार शुक्ला ने कहा कि देश और धर्म की रक्षा के साथ ही धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने के लिए ऐसे आयोजन जरूरी हैं। जिससे समाज में आस्था और संस्कारों को बढ़ावा मिलता है। इस दौरान गोपाल तिवारी, आशुतोष बाजपेई, मनीष, सनोज, आनंद और विशाल समेत तमाम भक्त मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: बरहेट दुर्गा मंदिर में हुआ डांडिया, नवरात्रि महोत्सव उल्लास से संपन्न यह भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.