Kanpur News: शिवकटरा मोड़ पर सड़क किनारे मिला सफाईकर्मी का शव
कानपुर, सितम्बर 9 -- Kanpur News: कानपुर। चकेरी के शिवकटरा निवासी 50 वर्षीय सफाई कर्मी राजू का बुधवार रात घर के पास शव मिला। परिजनों ने बताया कि रोजाना की तरह बुधवार सुबह वह हॉस्पिटल में सफाई का काम करने गए थे। शाम को हॉस्पिटल से निकलने के बाद शिवकटरा मोड पर पहुंचे थे, तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह वहीं पर बैठ गए। इस दौरान उनकी मौत हो गई। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। लिखित सहमति के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.