Kanpur News: शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने पैदल मार्च निकाला
कानपुर, जुलाई 14 -- Kanpur News: कानपुर। माध्यमिक शिक्षणेत्तर कर्मचारी एसोसिएशन के प्रांतीय आह्वान पर मंगलवार को प्रथम चरण में जनपदीय पदाधिकारियों व सक्रिय सदस्यों के प्रतिनिधिमण्डल ने कैलाश नाथ बालिका इण्टर कालेज के सामने से पैदल मार्च निकाला। मुख्यमंत्री और माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) को नामित ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय में सौंपा। माध्यमिक शिक्षणेत्तर कर्मचारी एसोसिएशन के जिला मीडिया प्रभारी सुबोध कुमार शर्मा ने बताया कि शिक्षणेत्तर कर्मचारियों (लिपिक व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी) को शिक्षकों की भांति कैशलेस चिकित्सा सुविधा देने समेत अनेक मांगें रखी गईं। यहां शिव बहादुर यादव, रितेश सचान, जितेन्द्र वाल्मीकि, पंकज कुमार वर्मा, उमेश चन्द्र, मुरलीधर त्रिपाठी, बाबू लाल कुशवाहा, सुरेश कुमार, पवन त्रिपाठी आदि मौजूद थे। यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.