Kanpur News: शिक्षकों ने कांशीराम को परिनिर्वाण दिवस पर याद किया
कानपुर, अक्टूबर 9 -- Kanpur News: कानपुर। दलित पिछड़ा उपेक्षित अल्पसंख्यक शिक्षक महासभा के केंद्रीय कार्यालय पर कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर शिक्षकों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। अध्यक्षता राजेश गौतम एवं संचालन भुवनेश भूषण ने किया। कांशीराम की पुण्यतिथि पर वक्ताओं ने उन्हें अदभुत एवं करिश्माई रहबर बताया। वक्ताओं ने कहा कि कांशीराम ने बिना बड़े अर्थतंत्र का सहारा लिए राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टी खड़ी कर दी, जो ग्राम प्रधान नहीं बन सकता था, उसे विधायक, सांसद एवं मंत्री बनाया व दलित मुख्यमंत्री बनाकर जातिवादी समाज में करिश्मा कर दिखाया। वक्ताओं में रणजीत कुमार, पीयूष गौतम, कनिष्क गौतम, अखिलेश गौतम, डीनाथ यादव, डॉ. पूनम चौधरी, ऊषा गौतम, उत्तम कुमार आदि उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Kanpur News: सपा कार्यालय में मनाया कांशीराम का परिनिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.