कानपुर, अक्टूबर 7 -- Kanpur News: कानपुर देहात,संवाददाता। शिक्षकों के लंबित वित्तीय प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण की मांग को लेकर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में वित्त एवं लेखाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। यह भी पढ़ें- सरकारी शिक्षकों को कर्मचारी सेवा पोर्टल पर जीपीएफ आधार ई-केवाईसी कराना अनिवार्यएनपीएस खातों की समस्या जिलाध्यक्ष मनोज कुमार शुक्ला ने कहा कि कई शिक्षकों के एनपीएस खातों में नियुक्ति तिथि से देय राज्यांश पूर्ण रूप से जमा, समायोजित नहीं हुआ है। उन्होंने नियुक्ति तिथि से अब तक देय राज्यांश का परीक्षण कर संबंधित खातों में नियमानुसार समायोजन कराने की मांग की। साथ ही बीईओ कार्यालयों से नियमानुसार प्रेषित एरियर प्रकरणों को बार-बार रिजेक्ट किए जाने की समस्या उठाते हुए कहा कि आपत्ति होने की स्थिति में सं...