कानपुर, सितम्बर 6 -- Kanpur News: कानपुर। शिक्षक दिवस को लेकर महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रोफेसर अभिषेक मिश्रा ने शिक्षकों का सम्मान किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की सबसे मजबूत नींव हैं। वे अपने ज्ञान, संस्कार और मार्गदर्शन से आने वाली पीढ़ियों का भविष्य गढ़ते हैं। शिक्षकों का सम्मान वास्तव में राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान का सम्मान है। कार्यक्रम आयोजक सपा नेता मनोज शुक्ला ने आए लोगों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर अपर्णा जैन, सपा नेता मनोज शुक्ला, डॉ. नितेंद्र यादव समेत आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Kanpur News: 12 शिक्षकों को सम्मानित किया यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: ...