कानपुर, सितम्बर 29 -- Kanpur News: कल्याणपुर, संवाददाता। पनकी में घर के बाहर गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने दो भाइयों पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। घटना में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नौरैयाखेड़ा निवासी प्रभुदीन यादव के मुताबिक, 27 सितंबर की रात उनके छोटे भाई ओम यादव का गाड़ी खड़ी करने को लेकर अशोक यादव और अभिषेक से विवाद हो गया था। जिसकी शिकायत करने वह अपने भाई अभिषेक के साथ इंडस्ट्रियल एरिया चौकी जा रहे थे। आरोप है कि अभी वह फर्टिलाइजर बाउंड्री के पास पहुंचे ही थे कि अशोक व अभिषेक ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर लोहे की रॉड से उन पर जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान शोर शराबा सुनकर दौड़े लोगों को अपनी ओर आता देख द...