कानपुर, अक्टूबर 11 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। शारदीय नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री के दर्शन के लिए शहर के देवी मंदिरों में आस्था और श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह चार बजे से ही कई देवी मंदिरों के पट दर्शन-पूजन के लिए खुल गए थे। सुबह से ही मंदिरों में शंख और घंटे बजते रहे। श्रद्धालुओं ने घरों में घट स्थापना की। मंदिरों में दर्शनार्थियों को सहूलियत के लिए सेवादार मदद में लगे रहे। इस दौरान मंदिरों में भक्तों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई। बिरहाना रोड स्थित तपेश्वरी माता मंदिर के पट दर्शन-पूजन के लिए सुबह साढ़े चार बजे खुल गए। सुबह से पूजा-पाठ के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगीं रही। दोपहर दो बजे आधा घंटे के लिए मंदिर में दर्शन पूजन रुका रहा। इसके बाद देर रात तक दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की कतार लगी...